आगरा। आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की एक महिला डॉक्टर से साइबर अपराधियों ने सीबीआई अधिकारी बनकर 2 लाख रुपये ठग लिए। उन्हें वीडियो कॉल कर डिजिटल हाउस अरेस्ट कर लिया। कमरे से बाहर निकलने पर गिरफ्तारी की धमकी दी। 2 घंटे तक बाहर नहीं जाने दिया। खाते में रकम जमा करने पर कॉल काटा गया। बाद में डाॅक्टर को ठगी का पता चला। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है। महिला डाक्टर एक गर्ल्स हॉस्टल में रहती हैं। 26 जुलाई को उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। कहा कि आपके खाते की मनी लॉन्ड्रिंग के केस में जांच की जा रही है। अगर, इसमें सहयोग नहीं किया तो गिरफ्तारी कर ली जाएगी। विश्वास दिलाने के लिए नाम और आधार नंबर भी उन्हें बताया। धमकी दी कि कॉल काटने पर कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में किसी को भी नहीं बताने के लिए कहने लगे। कुछ देर बाद उन्हें वीडियो कॉल पर ले लिया। कॉल पर कुछ लोग पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे थे। ऐसा लग रहा था कि जैसे किसी पुलिस अफसर के ऑफिस से बात हो रही है। कॉल पर उनसे कई सवाल पूछे गए। महिला डाॅक्टर उठने का प्रयास करतीं तो अपराधी उन्हें धमका देते। कहते कि तत्काल वारंट जारी कर पुलिस गिरफ्तार करने पहुंच जाएगी। इसलिए कहीं भी जाओ मत। जैसा कहते हैं, वैसा ही करती चलो। महिला डाॅक्टर घबरा गईं। उनसे 2 लाख रुपये मांगे गए। उन्होंने ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद कॉल कट गया। बाद में उन्हें किसी ने बताया कि इस तरह से साइबर अपराधी ठग रहे हैं। वह पुलिस के पास पहुंचीं। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। साइबर सेल से जांच कराई जा रही है।
महिला डॉक्टर हुईं ऐसी वारदात का शिकार
By -
Tuesday, July 30, 20241 minute read
0

Tags: