आजमगढ़। जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी तेज थी कि आस-पास के लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस को दी। इस दुर्घटना में घायल युवक अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। युवक की पहचान सूरज (21) पुत्र कन्हैया ग्राम पेडर थाना सरायमीर के रूप में हुई। गंभीर रूप से घायल अन्ना का इलाज चल रहा है। अन्ना ने बताया कि वे सब मोटर सायकिल से नरईपुर गांव में मकान की छत बनाने जा रहे थे। इसी दौरान नरईपुर के निकट ही हादसा हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सरायमीर थाने की पुलिस ने मृतक सूरज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कटघर जलालपुर गांव के लोगों ने बताया कि अन्ना व सूरज दोनों मकान की शटरिंग लगाने का कार्य करते थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को रास्ते से हटावाया। पुलिस का कहना है कि पिकअप चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आजमगढ़: पिकप-बाइक में जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत
By -
Friday, July 19, 20241 minute read
0

Tags: