आजमगढ़। रानी की सराय थाना के सेमरहा गांव के समीप किराए के मकान में रह रहे जीप चालक ने पत्नी से विवाद के बाद शनिवार की शाम घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। रानी की सराय थाना के चकखैरुल्लाह गांव निवासी 35 वर्षीय श्रवण चौहान घर से एक किलोमीटर दूर टेकमलपुर में किराए के मकान में पत्नी के साथ रहते थे। जीप और डीजे वाहन चलाते थे। शनिवार को किसी बात को लेकर उनका पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी कपड़ा धोने चली गईं। कुछ देर बाद घर आईं तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। जिस पर आस-पास के लोगों को बुलाया। इसके बाद लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर छत के चुल्ले से श्रवण चौहान का शव रस्सी के सहारे लटक रहा था। स्वजन शव को उतार कर अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक का एक बेटा है।
आजमगढ़ : पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी
By -
Sunday, July 14, 2024
0

Tags: