आजमगढ़। जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर मंगई नदी पुल के पास शनिवार की रात्रि करीब 11 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार बरदह थाना क्षेत्र के अहिरौली कृतमलपुर गांव निवासी विकास यादव 30 वर्ष पुत्र विजेंद्र यादव शनिवार की रात लगभग 11 बजे आवश्यक कार्य से मोटर सायकिल आजमगढ़ जा रहा था, वह जैसे ही मुहम्मदपुर मगई पुल के पास पहुंचा कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाई, दो बहन में सबसे बड़ा था और घर पर ही ट्रैक्टर व अन्य गाड़ी चलवा कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मौत की खबर सुनते ही माता मीरा देवी व पत्नी प्रिया समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक की पत्नी प्रिया की 10 दिन बाद डिलवरी होने वाली है। मृतक के पिता विजेंद्र यादव ने गंभीरपुर थाने में तहरीर दी है।
आजमगढ़ : मार्ग दुर्घटना में युवक की हुई मौत
By -
Sunday, July 28, 20241 minute read
0

Tags: