आजमगढ़: कर्ज से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Youth India Times
By -
0


आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर नियामतपुर निवासी एक युवक ने गुरूवार की दोपहर में घर के अंदर पंखे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह कलेक्शन के पैसे के तगादे को लेकर वह काफी परेशान था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पंकज यादव उम्र 22 वर्ष पुत्र सुभाष यादव ने अहियाई बाजार में अपने एक निजी में पंखे के सहारे फांसी लगा ली। घटना की सूचना छोटे भाई अंकित ने पुलिस को दी। मेंहनगर थानाध्यक्ष आदिल शेख मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुट गये। थानाध्यक्ष ने बताया कि पंकज यादव एक प्राइवेट कंपनी में कलेक्शन का कार्य करता था। काफी समय बीत जाने के बाद जब लोगों का पैसा वापस नहीं हो रहा था तो लोगों ने सुबह शाम तगादा करना शुरू कर दिया था। इस बात से तंग आकर उसने फांसी लगा ली। पंकज के दो भाई और दो बहन हैं। माता सुधा देवी गांव के ही प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर में रसोईया का कार्य करती हैं। पिता सुभाष यादव मुंबई रहकर प्राइवेट नौकरी करते है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)