आजमगढ़: डीएम-एसपी ने जिला कारागार किया औचक निरीक्षण

Youth India Times
By -
0
प्रशासनिक अधिकारियों का काफिला देख जेल अधिकारी हुए हैरान
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’

आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना बुधवार को दिन में अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अचानक जिला कारागार पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों का काफिला देख जेल अधिकारी भी हैरान रह गए। औचक निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जेल परिसर की व्यवस्था पर बारीकी से नजर दौड़ाई। डीएम व एसपी ने जेल की बैरकों का निरीक्षण के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। इस दौरान बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी पूछताछ की गई। औचक निरीक्षण में जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी जांचा गया। तत्पश्चात भोजनालय, कैंटीन तथा जेल चिकित्सालय की भी व्यवस्था को देखा परखा गया। कारागार की व्यवस्था संतोषजनक पाए जाने पर अधिकारियों ने जेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके जाने के बाद जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)