आजमगढ़ : 14 अगस्त को अंबिका सेवा संस्थान हजारों बच्चों में वितरित करेगी तिरंगा झंडा

Youth India Times
By -
1 minute read
0


आजमगढ़। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक संगठन के रूप में कार्य करने वाली अंबिका सेवा संस्थान सामाजिक संगठन ने तिरंगा वितरण अभियान का शुभारंभ किया। जिसके प्रभारी अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय और टीम के अन्य लोगों ने तिरंगा वितरण अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत 2000 बच्चों को तिरंगा झंडा वितरित किया जाएगा। वितरण अभियान 14 अगस्त को चलाया जाएगा। आजादी के इस महापर्व को धूमधाम से मनाने के लिए संस्था के दर्जनों सदस्य लगे हुए हैं, जिसमें मुख्य रूप से अजय श्रीवास्तव, पवन अस्थाना, देवस उपाध्याय, प्रिंस कुमार, पवन शर्मा, लकी श्रीवास्तव, आशीष सेठ, आकाश उपाध्याय, नितिन शर्मा, वीरेंद्र मौर्य, राहुल पांडे, रवि चौहान, प्रहलाद यादव, मुलायम यादव समेत दर्जनों की संख्या में लोग शामिल हैं। संस्था के प्रभारी अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है, हजारों बच्चों को तिरंगा झंडा वितरण किया जाता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 15, April 2025