आजमगढ़ : एसकेडी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुआ विविध आयोजन

Youth India Times
By -
1 minute read
0
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता :  विजय बहादुर सिंह, प्रबंधक
आजमगढ़। जहानागंज क्षेत्र के धनहुआं स्थित एसकेडी विद्या मंदिर में गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर विविध खेल प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा को दर्शाया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य द्वारा दैनिक जीवन में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम की शुरुआत हाकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात शुरू हुए खेलों की शृंखला काफी देर तक चलती रही।सीनियर छात्र छात्राओं ने वॉलीबाल, बास्केटबॉल,लंबी दौड़ और बैडमिंटन आदि खेलों में अपनी प्रतिभा को दर्शाया वहीं नन्हे मुन्ने छात्रों ने म्यूजिक चेयर, खो खो ,चम्मच दौड़ आदि खेलों द्वारा लोगों को प्रभावित किया। सीनियर छात्रों में अदिति, अनन्या, अमन,शशिकांत, रानी आदि ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं लोअर क्लासों से दिव्यांशी, ओमिका अभय विवान,राघव आदि ने काफी वाहवाही बटोरी।

अपनें उद्बोधन में विद्यालय के प्रबंधक विजय बहादुर सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है।इसलिए दैनिक जीवन में खेल का काफी महत्व है। इससे शरीर और मन दोनों को नई ऊर्जा मिलती है।प्रधानाचार्य कुंवर आलोक सिंह द्वारा भारत रत्न मेजर ध्यानचंद के जीवन पर विधिवत प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शक्ति, सुनील, रेनू, सुरभि, अम्ब्या,अपराजिता का योगदान सराहनीय रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 11, April 2025