आजमगढ़ : विवाहिता की मौत के बाद मचा बवाल

Youth India Times
By -
1 minute read
0

ससुराल वालों पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के सुलेमापुर गांव निवासी विवाहिता की बीमारी से बुधवार की शाम मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष में इलाज में लापरवाही करने और दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्रवाई में जुट गई।

आंबेडकर नगर जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी राज सिंह की बहन 26 वर्षीया दीक्षा सिंह की शादी दो साल पूर्व पवई थाना क्षेत्र के सुलेमापुर निवासी अवनीश सिंह के साथ हुई थी। करीब एक सप्ताह से दीक्षा बीमार चल रही थी। ससुराल के लोग उसे स्थानीय डॉक्टर को दिखा रहे थे। दो दिन पूर्व उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद सास उर्मिला ने दीक्षा सिंह की मां को फोन कर सूचना दी कहा कि आप अपने लड़की को आकर ले जाइए। इसके बाद मायके पक्ष के लोग दीक्षा को शाहगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुधवार की दोपहर इलाज के दौरान दीक्षा की मौत हो गई। भाई राज सिंह ने आरोप लगाया कि पति दिल्ली में रहता है। दीक्षा से बात भी नहीं करता था, पति और ससुराल के लोग दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर लोग दीक्षा को प्रताड़ित करते थे। उसे बीमार होने पर ठीक से इलाज नहीं कराए जिससे मौत हो गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 12, April 2025