आजमगढ़ : सांसद धर्मेंद्र यादव ने सदन में निरहुआ के झूठ से उठाया पर्दा

Youth India Times
By -
2 minute read
0
अपने संसदीय क्षेत्र सहित कई जगहों के लिए ट्रेन चलाने की किया मांग

आजमगढ़। आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने सदन में भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल निरहुआ के झूठ से पर्दा उठा दिया। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पूर्व सांसद द्वारा आजमगढ़ की जनता को बार-बार झूठे सपने दिखाए गए। रेल बजट पर चर्चा करते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आजमगढ़ क्षेत्र अलग-अलग विविधताओं से भरा है, जहां कैफी आजमी, राहुल सांकृत्यायन, अल्लामा शिब्ली नोमानी, अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध से लेकर तमाम महान लोगों की सरजमी रही है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ क्षेत्र अनेक विविधताओं से भरा पड़ा है। आजमगढ़ के लोगों को जहां रोजगार के लिए मुंबई जाना पड़ता है तो वहीं शिक्षा के लिए लोगों को इलाहाबाद की जरूरत पड़ती है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा देश की राजधानी दिल्ली है। इसलिए मैं अपने क्षेत्र आजमगढ़ के लिए कोविड महामारी से पूर्व आजमगढ़ से मुंबई के लिए जो ट्रेन चलती थी जिसको कोरोना के बाद से बंद कर दिया गया है, उसे प्रतिदिन के लिए शुरू करवा दें साथ ही साथ उन्होंने राजधानी दिल्ली के लिए भी कैफियात ट्रेन के अतिरिक्त एक और ट्रेन चलाए जाने की मांग किया। उन्होंने छात्रों तथा वादकारियों के सुगम आवागमन की सुविधा के लिएआजमगढ़ से लखनऊ त़था आजमगढ़ से इलाहाबाद के लिए इंटरसिटी ट्रेनों को भी चलाए जाने का आग्रह रेल मंत्री से किया है।

उन्होंने अपने संबोधन में गोरखपुर से वाया आजमगढ़–वाराणसी रेल मार्ग के सर्वे पर कहा कि आज तक उस योजना पर 1 रुपया भी आवंटित नहीं हुआ है। जबकि पूर्व सांसद ने उसे रेल मार्ग के लिए आजमगढ़ वासियों को बड़े-बड़े सपने दिखाए थे। उक्त रेल मार्ग योजना के लिए भी उन्होंने धनराशि आवंटित करने की मांग की। उन्होंने ट्रेनों की मांग करने के अलावा सठियांव जहानागंज मार्ग पर जाम से निजात दिलाने के लिए रेलवे ओवर ब्रिज की मांग की तो कोठीया– मझगावा मार्ग तथा बांकीपुर– रानी की सराय मार्ग पर रेलवे अंडरपास की भी मांग किया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 14, March 2025