घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हुए बदमाश
आजमगढ़। जनपद के मेंहनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। घायल अवस्था में उसे पीजीआई चक्रपानपुर में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान मोलू यादव उम्र 32 वर्ष पुत्र शिवमूरत यादव के रूप में की गई है। वह मेंहनगर थाना क्षेत्र के समसुद्दीनपुर का रहने वाला है। घटना सायं करीब 6 बजे शेखुदासपुरचट्टी के पास हुई है।