आजमगढ़ : राष्ट्रीय पर्व पर द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव मन्दिर पर किया गया ध्वजारोहण

Youth India Times
By -
1 minute read
0








आजमगढ़। आज राष्ट्रीय स्वाधीनता के पावन पर्व पर नगर के प्राचीन गौरीशंकरघाट पर शिव सेवा समिति के शिव भक्तो द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी द्वादश ज्योतिर्लिंग मन्दिर परिसर में ध्वजारोहण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गोविंद दूबे व विशिष्ट अतिथि के रूप में जय आज़मगढ़ सेवा संस्थान के संजय निषाद सहित अन्य देश प्रेमी बन्धुओं की उपस्थित में शिव जी के आशीर्वाद से सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वप्रथम संयुक्त रूप से झंडा फहराया गया। तत्पश्चात मुख्य युवा कार्यकर्ताओ का सम्मान करते हुए मुख्य अतिथियों द्वारा आशीर्वचन देते हुए अपने विचारों को व्यक्त किया। राष्ट्रीय पर्व पर पुजारी रमाशंकर गिरी, बाबाजगन्नाथ व मां सन्तोषी सेवा ट्रस्ट की महंती अंजलि सिंह, विशाल निषाद, प्रयास संरक्षक D.N सिंह, अनुज मौर्य, गौरव गुप्ता, हरिओम वर्मा, विवेक मौर्य, शारदा पाण्डेय, संजीव निषाद, भगवती, आशिक़ निषाद, शुभम मौर्य, रामाश्रय निषाद, राजेश यादव, अनिल वर्मा, डॉ चंदन वर्मा, सन्तोष सेठ, सूरज वर्मा, मिंटू सेठ,द्रौपदी गिरी, सीमा सैनी, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व संयोजक पंकज पाण्डेय ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)