आजमगढ़ : हृदय गति रुकने से भाजपा जिला उपाध्यक्ष की हुई मौत

Youth India Times
By -
0
भारतीय जनता पार्टी के झंडे में निकाली गई शव यात्रा
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, सपा सांसद दरोगा प्रसाद सरोज सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धाजंलि

आजमगढ़। भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालगंज का हृदय गति रुकने से रविवार की सुबह निधन हो गया। विकास खंड लालगंज के बड़ागांव निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालगंज योगेंद्र राय रविवार की सुबह टहल रहे थे कि उनके सीने में दर्द उठा, वे घर पहुंच कर परिजनों से दर्द की जानकारी देते हुए पानी पीने की बात कही। परिजन तत्काल उन्हें सौ सैय्या चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन उनके शव को लेकर घर पहुंचे। निधन का समाचार सुनते ही गांव से लेकर क्षेत्र तक शोक की लहर दौड़ पड़ी। सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, अधिवक्ता, सामाजिक संगठन, पत्रकार मौके पर पहुंच गये और शव यात्रा में शामिल हुए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राय को भारतीय जनता पार्टी के झंडे में ले जाया गया। मुखाग्नि संस्कार सूरज घाट रामघाट जौनपुर में किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, सपा सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू, दी बार अध्यक्ष नगेंद्र सिंह एडवोकेट, परितोष राय, सर्वेश राय, अशोक राय, संजय जयसवाल, संचिताश्री चौहान, आदित्य राय, देवी राय, धीरेन्द्र सिंह, सन्तोष कुमार सिंह, कृष्ण कुमार मोदनवाल एडवोकेट, अनिल राज गुप्त, कमलेश राय, मनोज राय, मण्डल अध्यक्ष रजनीकान्त त्रिपाठी, पूर्व सभासद गौरव कुमार रघुवंशी, गिरजाशंकर सिंह सहित अन्य लोगों ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया व शव यात्रा में शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)