आजमगढ़ : युवक ने खुद को मारी गोली

Youth India Times
By -
1 minute read
0
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में




आजमगढ़। बरदह थाना अंतर्गत ग्राम सभा सराय मोहन में 35 वर्ष युवक द्वारा खुद को सर में गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। लव कुश राय पुत्र स्वर्गीय राम अधार ग्राम सभा सराय मोहन के निवासी थे। मृतक की पत्नी काजल द्वारा बताया गया कि गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे पति ने छत पर बने कमरे में जाकर सर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना पाकर चौकी इंचार्ज ठेकमा सौरभ त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज द्वारा बताया गया कि तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की गई है। मृतक की पत्नी काजल ने लिखित शिकायत पत्र दिया है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि मृतक कुछ मामलों को लेकर तनाव में रहता था। उसके माता पिता का देहांत हो चुका है। पत्नी काजल का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक का एक पुत्र आयान 5 वर्ष का है तथा एक पुत्री अनाया 3 वर्ष है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 9, April 2025