आजमगढ़ : सर्प दंश से छात्रा की हुई मौत

Youth India Times
By -
1 minute read
0



आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के सुखीपुर गांव में रविवार की रात में सर्प दंश से छात्रा की मौत हो गई। सूखीपुर गांव निवासी 22 वर्षीया अंतिमा पुत्री राम आसरे गौड़ बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। रविवार की रात में वह घर पर सो रही थी। रात करीब एक बजे उसके पैर में सर्प ने डश लिया। दर्द होने पर उसने परिजानों को जानकारी दी। परिजन उसे अतरौलिया में एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर अंबेडकर नगर जा रहे थे रास्ते में उसकी मौत हो गई। वह तीन बहन दो भाई में सबसे छोटी थी। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन में जुट गई। मौत की खबर से परिवार के लोगो का रो रोकर बुरा हाल हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 7, April 2025