आजमगढ़ में दिखा विशालकाय अजगर

Youth India Times
By -
0
एक नीलगाय के बच्चे को बना रहा था निवाला


आजमगढ़। जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक विशालकाय अजगर नजर आया। जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग बाग में पहुंच गए। अजगर एक नीलगाय के बच्चे को निगल रहा था किसी तरीके से लोगों ने अजगर के मुंह से नीलगाय के बच्चे को बाहर किया और उसे एक खांचे में बंद कर दिया गया। पहलेजाबाद ग्राम सभा के पास बाग में अजगर देखे जाने की सूचना मिलते ही मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अजगर ने नील गाय के एक बच्चे को दबोच रखा था। वह उसे निगलने की कोशिश कर रहा था। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने नीलगाय के बच्चे को अजगर के चंगुल से बाहर निकाला। अजगर कुछ देर तक तो शांत रहा लेकिन कुछ देर बाद जब वह हरकत करने लगा तो उसे पकड़कर एक बोरे में बंद कर दिया। इसके बाद अजगर मिलने की सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ लेकर चली गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)