आजमगढ़ : मंगेतर संग गई युवती का पोखरे में मिला शव

Youth India Times
By -
0
निवास प्रमाण पत्र बनवाने के बहाने निकली थी घर से
दशहरे बाद थी तिलक, मई 2026 में होनी थी शादी


आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के कोरौली बुजुर्ग गांव के पोखरे में रविवार को साढ़े 10 बजे दिन में 16 वर्षीय बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका सरायमीर थाना क्षेत्र के बरवा रसूलपुर गांव निवासी 16 वर्षीय अंजलि जो राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सरायमीर में कक्षा 12 की छात्रा थी। सूचना मिलते ही सरायमीर थाना प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुंडियार गांव निवासी सुभाष चंद के पुत्र नीरज से करीब दो वर्ष पूर्व उसकी शादी तय हुई थी। दशहरा बाद तिलक का कार्यक्रम होना था। मई 2026 में शादी होना तय हुआ था।
बालिका के पिता राम केसर के अनुसार शुक्रवार को दिन में 12 बजे मेरी पुत्री बस्ती चौराहे पर जाति निवास प्रमाण पत्र बनवाने गई थी। वहीं से नीरज उसको अपने साथ लिवा कर कहीं चला गया। शाम तक पुत्री नहीं लौटी। रविवार को कोरौली बुजुर्ग पोखरे में उसका शव मिला। नीरज ने बताया कि मैंने शुक्रवार को शाम में ही भरौली गांव के पास उसे छोड़ कर वापस घर चला गया था। प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। आरोपित को पकड़ लिया गया है। पूछताछ हो रही है।
मृतका दो भाई एक बहन में बीच की थी। बड़े भाई अरुण पूना शहर में रहते हैं। छोटा भाई अनिल कक्षा 8 में पढ़ता है। मृतका की मां सुमित्रा , पिता राम केसर सहित स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतका के चाचा मुन्नालाल ने शनिवार को नीरज ग्राम मुंडियार थाना कोतवाली फूलपुर के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)