आजमगढ़ : तहसील परिसर में कर्मचारियों ने फरियादी को दौड़ाकर पीटा

Youth India Times
By -
1 minute read
0
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल


आजमगढ़। निजामाबाद तहसील परिसर में तहसील कर्मियों ने एक फरियादी को दौड़ा कर लाठी-डंडे से पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पड़ताल करने पर पता चला कि पीड़ित व्यक्ति चंद्रशेखर पुत्र खिचडू निजामाबाद क्षेत्र के बड़ागांव का निवासी है। चंद्रशेखर अपनी फरियाद लेकर तहसील परिसर में गया था। किसी बात को लेकर तहसील कर्मी से विवाद हो गया। उसी दौरान तहसील के दो कर्मियों ने लाठी-डंडे से पीड़ित फरियादी को तहसील परिसर में दौड़ाकर पीटा। पिटाई के बाद पीड़ित फरियादी तहसील परिसर से भाग खड़ा हुआ। घटना का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 16, April 2025