आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के परदेशी मोड़ के पास मंगलवार की शाम युवक का झाड़ी में शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह आठ दिन से घर से लापता था। जहानागंज थाना क्षेत्र के अमदही गांव निवासी 35 वर्षीय अनिल प्रजापति मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि वह शराब का नशा करने का आदती था। काम के लिए घर से निकल जाते थे तो चार-पांच दिन बाद ही घर लौटते थे। चार सितंबर को वे घर से निकले थे। इसके बाद वे घर नहीं पहुंचे। तीन चार दिन बीत जाने पर परिवार के लोग उनकी तलाश कर हरे थे। मंगलवार की शाम अमदही गांव के शराब ठेका के पास झाड़ी में उसका शव मिला। आसपास के लोगों को दुर्गंध आने पर स्थानीय लोग झाड़ी में पहुंचे तो शव पड़ा हुआ था। शव मिलने की सूचना पर अनिल प्रजापति के परिवार के लोग मौके पर पहुंच कर पहंचान की। मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो लड़कियों एक लड़के का पिता था।
आजमगढ़ : झाड़ी में मिला लापता युवक का शव
By -
Wednesday, September 11, 20241 minute read
0

Tags: