सपा विधायक के खिलाफ सपा नेता ने ही दर्ज कराया मुकदमा

Youth India Times
By -
0
गोली मारने की धमकी देने का लगाया आरोप


जौनपुर। सपा विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुकदमा सपा के बरसठी ब्लॉक अध्यक्ष विवेक यादव की शिकायत पर दर्ज हुआ किया गया है। आरोप है कि विधायक ने पीड़ित को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। गौरतलब है कि विधायक तूफानी सरोज ने 19 सितंबर को सपा के बरसठी ब्लॉक अध्यक्ष विवेक यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपशब्द कहने के बाद आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था। बनकट गांव निवासी विवेक यादव ने एसपी से शिकायत की थी कि विधायक ने 19 सितंबर को फोन पर उन्हें गोली मारने की धमकी दी थी। कहा कि पहले इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की गई , लेकिन पुलिस ने विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद पुलिस कप्तान डा. अजयपाल शर्मा से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने बुधवार को दोपहर मुकदमा दर्ज किया। दोनों नेताओं के एक ही पार्टी से जुड़े होने के नाते समाजवादी पार्टी की जिला इकाई में सियासी हलचल बढ़ गई है। बरसठी थानाध्यक्ष कश्यप कुमार सिंह ने बताया कि सपा विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)