पत्नी ने अपने पति और सुसरालियों का पुतला फूंका

Youth India Times
By -
0
बोली- इनका समाज बहिष्कार करे, कठोर कार्रवाई की मांग
हमीरपुर। देशभर में विजयदशमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया है, लेकिन उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में एक अनोखा ही रावण दहन देखने को मिला। यहां एक महिला ने अपने ही पति ,सास ससुर व ननद की तस्वीर लगा कर रावण की जगह उनका दहन किया। इसके कारण यह दहन मुस्करा और जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। मुस्करा कस्बे में रहने वाली प्रियंका की शादी संजीव दीक्षित से चौदह साल पहले हुई थी। उसके पति का अफेयर पहले से ही उसकी बहन की सहेली से था। पति, प्रियंका को कुछ दिनों बाद घर पर छोड़कर पुष्पांजलि नाम की लड़की के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगा।
इस बात की जानकारी जब प्रियंका को हुई, तब उसने विरोध करना शुरू कर दिया, लेकिन सास-ससुर व बहन की सहमति न मिलने के कारण वह बीते 14 वर्ष से दर-दर भटकने को मजबूर हो गई। इस कारण विजय दशमी के दिन उसने अपने पति घर के सामने उनका पुतला बनाकर दहन किया। साथ ही, समाज में एक संदेश लेने की कोशिश की। कहा कि समाज में बैठे रावण रूपी लोगों का समाज से बहिष्कार कर रावण की तरह जलाकर उन्हें भस्म कर देना चाहिए। पीड़ित प्रियंका ने बताया की उसकी शादी को आज 14 साल बीत गए हैं और अभी तक उसका वनवास खत्म नहीं हुआ है। इस मौके पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार भी लगाई है। उसने कहा कि कहा की योगी सरकार बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान चला रही है और आज एक पढ़ी लिखी बेटी का बचाव नहीं हो पा रहा है। पीड़ित ने वर्तमान सरकार से न्याय की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)