आजमगढ़ ब्रेकिंग : एक्शन में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल

Youth India Times
By -
1 minute read
0
आडियो वायरल होने के बाद तेरह संविदा डॉक्टरों की भर्ती को किया रद्द
भर्ती को लेकर सीएमओ द्वारा जिलाधिकारी, सीडीओ और भाजपा जिलाध्यक्ष का लिया गया था नाम

आजमगढ़। जिलाधिकारी नवनीत सिंह ने जिला मण्डलीय चिकित्सालय में संविदा पद पर हुई तेरह डाक्टरों की भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया। भर्ती को लेकर आडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी द्वारा यह एक्शन लिया गया है। भर्ती को लेकर बताया जा रहा है कि वायरल आडियो में सीएमओ द्वारा चार सामान्य पदों को लेकर यह कहा जा रहा है कि ये सभी चार पद जिलाधिकारी, सीडीओ और भाजपा जिलाध्यक्ष की पैरवी पर भरे गये हैं। भर्ती प्रक्रिया निरस्त होने के कारण और जानकारी मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 9, April 2025