आजमगढ़ : सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए आजमगढ़ की कुश्ती टीम चयनित

Youth India Times
By -
1 minute read
0
अपने खेल से जनपद का नाम देश व प्रदेश में ऊंचा करें खिलाड़ी-राजेन्द्र प्रसाद यादव
आजमगढ़। जिला कुश्ती संघ आजमगढ़ द्वारा आयोजित सीनियर पुरुष /महिला राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला कुश्ती टीम का चयन 26 अक्टूबर को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें चयनित खिलाड़ी उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ द्वारा आयोजित मथुरा जिले के बाबू शिव नाथ अग्रवाल पी. जी. कॉलेज में राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में 09 से 11 नवम्बर तक प्रतिभाग करेंगे। कुश्ती टीम में रितेश यादव, अभिषेक, दुर्गविजय यादव, संदीप यादव, कृष्ण यादव, अमरदीप यादव, दुर्गेश, सूरज यादव और सेजल मौर्या खिलाड़ियो का चयन किया गया।
कुश्ती चयन ट्रायल का शुभारंभ राजेंद्र प्रसाद यादव (अध्यक्ष जिला कुश्ती संघ) के द्वारा किया गया और उन्होंने कहा कि जनपद के खिलाड़ी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अधिक से अधिक पदक प्राप्त कर नेशनल स्तर के प्रतियोगिता के लिए प्रतिभाग करें और जिले का नाम प्रदेश एवं देश में ऊंचा करे। इस अवसर पर विजय शंकर यादव (संरक्षक जिला कुश्ती संघ), आनंद देव उपाध्याय (उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ), लालचंद यादव, भैयालाल पहलवान, सत्यवान यादव, रामवृक्ष यादव, गोविन्द यादव, अशोक कुमार आदि कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 10, April 2025