आजमगढ़ : भाजपा प्रत्याशी यशवंत सिंह चीनी मिल सठियांव के उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित

Youth India Times
By -
0
भाजपा के खेमे में जश्न का माहौल, मिठाई वितरण कर किया खुशी का इजहार
आजमगढ़। शुक्रवार को दि किसान सहकारी चीनी मिल समिति सठियांव के उपसभापति का चुनाव सम्पन्न हुआ उपसभापति पद पर भाजपा प्रत्याशी यशवंत सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। विरोध में किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र नहीं दाखिल किया? इस प्रकार बिना मतदान कराए ही यशवंत सिंह को उपसभापति चुन लिया गया। उपसभापति चुने जाने पर भाजपा के खेमे में जश्न का माहोल देखा गया मिठाई वितरण कर खुशी का इजहार करते हुए माला पहनाकर उप सभापति को जीत की बधाई दी गई। चीनी मिल सठियांव के परिसर में नामांकन पत्र लगभग 11.30 बजे भाजपा प्रत्याशी यशवंत सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन पत्र दाखिल करने का समय 12 बजे तक था। इस समय पर कोई और प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इस प्रकार उप सभापति बिना मतदान कराए ही निर्विरोध चुन लिया गया। यह जीता भाजपा खेमे खुशी से जश्न का माहौल देखा गया। मिठाई वितरण करके भाजपाइयों ने प्रसन्नता जताते हुए। एक दूसरे को बधाई दी। यह दूसरा मौका है। जब यशवंत सिंह को उपसभापति चुना गया इससे पहले सन 2000 से 2005 तक भी उपसभापति रहकर इस पद को सुशोभित कर चुके हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल ने कहा कि यह जीता ऐतिहासिक जीत है। किसानों के हित में भाजपा सरकार की नीतियों की यह जीत हुई है। किसानो का बहुत बहुत आभार ब्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ जीत मिली है उसका हम आदर करते हैं। उपसभापति यशवंत सिंह ने कहा कि किसानों की समस्या को प्राथमिकता पर निस्तारण करुंगा चाहे गन्ना भुगतान से सम्बंधित हो या पर्ची से सम्बंधित हो। चीनी मिल से लेकर शासन तक बात करनी पड़ी करुंगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल, सूरज श्रीवास्तव, कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, विनोद राय, ऋषिकांत राय, जयनाथ सिंह, हरेंद्र सिंह, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, ब्लाक प्रमुख अरविंद सिंह, पूर्व उपसभापति पराग यादव, सुबास यादव, वीरेंद्र सिंह, राम अवध यादव, मुरारी, महेश कुमार यादव,उमा देवी, नीतू सिंह, चन्देशर राय आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)