आजमगढ़ : पोखरी में उतराई मिली महिला की लाश

Youth India Times
By -
0
पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ रहती थी महिला
6 अक्टूबर की भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी लापता, पिता ने थाने में दी तहरीर
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह पोखरी में 33 वर्षीय महिला की लाश उतराई हुई मिली। गंभीरपुर की पुलिस ने शव को पोखरी से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बता दें कि जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर गांव निवासी नागेंद्र पुत्र रामवृक्ष रोजी-रोटी के लिए पूना गया था, इस दौरान इंस्टाग्राम से दिल्ली की एक विवाहित महिला से उसको प्यार हो गया। महिला दिल्ली से पूना नागेंद्र के यहाँ चली गई और दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाई और एक दूसरे के साथ रहने लगे। कुछ दिन बाद महिला फिर अपने पति के यहां चली गई। कुछ दिन बाद फिर नागेंद्र और महिला से बातचीत होने लगी। इस बीच नागेंद्र गुजरात में रहने लगा। 17 सितंबर को सविता दिल्ली से अपने पति को छोड़कर गुजरात के स्टेशन पर पहुंच गई। वहां नागेंद्र से उसकी मुलाकात हुई मिला। 19 सितंबर को सविता का पति दिल्ली से खोजते खोजते नागेंद्र के घर फैजुल्लाहपुर गांव पहुंचा तो पता चला सविता मौके पर आयी नहीं है, फिर वह वापस दिल्ली चला गया। इसके बाद नागेंद्र सविता को लेकर 25 सितंबर को अपने गांव फैजुल्लाहपुर पहुंचा और एक दूसरे के साथ रहने लगे। 6 अक्टूबर को सविता भोर में लगभग 4 बजे गायब हो गई। नागेंद्र व उसके परिवार वाले काफी खोजबीन किये, न मिलने पर 6 सितंबर की शाम 7 बजे नगेंद्र ने थाना गंभीरपुर में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस छानबीन कर रही थी कि इसी बीच बृहस्पतिवार को पश्चिम पोखरी में किसी महिला का शव उतराया हुआ मिला। इसकी सूचना गंभीरपुर थाना को दी गई। मौके पर पहुंचने पर लाश की शिनाख्त सविता के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा का निवासी हंसराज ने बताया कि वह अपनी लड़की सविता की शादी फिरोजाबाद में किया था इसके बाद वह अपने तीन बच्चों को छोड़कर नागेंद्र के साथ चली गई। बृहस्पतिवार को उसके लाश पोखरी में मिली है। थाना प्रभारी गंभीरपुर बसंत लाल ने बताया कि मौके पर देखने से आत्महत्या का मामला दिख रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी। महिला के पिता हंसराज ने गंभीरपुर थाने में तहरीर दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)