आजमगढ़ : घर के भीतर फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव

Youth India Times
By -
1 minute read
0
मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्वासा पंडौली गांव में बुधवार की रात विवाहिता का शव घर के भीतर लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर विवाहिता की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी विजयी पांडेय की 28 वर्षीय बेटी सुष्मिता की शादी चार साल पूर्व फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्वासा पंडौली गांव निवासी नीरज पांडेय के साथ हुई थी। गुरुवार की सुबह विवाहिता का शव घर के भीतर लटकता मिला। जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए। भाई नीरज पांडेय ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। कई बार इसके लिए पंचायत हुई थी। इसके बाद भी लोग नहीं माने और सुष्मिता की हत्या कर दी। सुष्मिता के पिता विजयी पांडेय की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। सुष्मिता का एक बेटा और एक बेटी है। कोतवाल शशिचंद चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पस्ट होगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 11, April 2025