आजमगढ़ : किसानों एवं आमजन के लिए काम कर रही मोदी, योगी सरकार-यशवंत सिंह

Youth India Times
By -
1 minute read
0
नवनिर्मित बिसेन पेट्रोल पंप का हुआ उद्घाटन
आजमगढ़। सठियाव ब्लॉक स्थित बरबीघा उर्फ गडेरूआ में नवनिर्मित पेट्रोल पम्प बिसेन पेट्रोल पंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि एमएलसी यशवंत सिंह ने फीता काट कर किया। मुख्य अतिथि एमएलसी यशवंत सिंह ने कहा कि पेट्रोल पंप के लग जाने से किसानों समेत अन्य वाहन स्वामियों को पेट्रोल डीजल की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार किसानों एवं आम जनमानस के हित में कार्य कर रही है। इस अवसर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरविंद सिंह अजय सिंह महा प्रधान हरिश्चंद्र सिंह एडवोकेट गिरीश सिंह एडवोकेट मदन प्रताप सिंह अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 7, April 2025