भाजपा नेता की धमकी, दो हजार लड़के और एक हजार पिस्टल भेजेंगे फिर...

Youth India Times
By -
1 minute read
0

जान से मारने की दी धमकी दी, कहा कि थाने में बैठवाकर भूसा भरवा दूंगा



सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बृहस्पतिवार को कारोबारी संतराम हत्याकांड में आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ पुलिस अफसरों से शिकायत की गई। संतराम के भाई अखिलेश ने बताया कि घटना दोस्तपुर क्षेत्र के गोसैसिंहपुर की है। हत्याकांड से पहले हम अपने व्यापार के लिए जा रहे थे। भाजपा नेता अर्जुन पटेल के घर के सामने से निकले, तो उन्होंने हमारी गाड़ी रोक ली। हमको धमकाने लगे। जान से मारने की धमकी दी। कहा कि थाने में बैठवाकर भूसा भरवा दूंगा। इसके बाद बोले कि तुम्हारे घर दो हजार लड़के भेजेंगे और एक हजार पिस्टल। पुलिस अधीक्षक को संबोधित शिकायती पत्र सौंपा।
बताया कि भाई संतराम का मर्डर हो गया। हम बहुत डर गए हैं। बाहर नहीं निकल रहें है। बहुत डरा दिए है, धमका दिए हैं। हमारे घर वाले भी कही नहीं निकल पा रहें है। उसने बताया कि अर्जुन पटेल 10 साल पहले कुछ नहीं थे। इस समय वह बहुत ताकतवर हो गए हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को संबोधित शिकायती पत्र सीओ सिटी प्रशांत सिंह को दिया। सीओ सिटी ने बताया कि मामले की जांच के लिए दोस्तपुर एसओ को निर्देशित किया है। बताते चलें कि आठ अक्तूबर को कारोबारी संतराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में अर्जुन पटेल आरोपी है। इसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 9, April 2025