आजमगढ़ : सुनील राय हत्याकांड मामला, परिजनों ने शव ले जाने से किया इनकार

Youth India Times
By -
1 minute read
0

मौके पर सीओ सिटी गौरव शर्मा सहित पुलिस पहुंची

भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने दिलाया न्याय का भरोसा
आजमगढ़। जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नवली गांव में शुक्रवार की शाम अपराधियों द्वारा दुर्दांत तरीके से किसान सुनील राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आज मंडलीय जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को ले जाने से इनकार कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सीओ सिटी गौरव शर्मा, शहर कोतवाल शशि मौलि पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए। मामले की जानकारी होते ही भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों सहित भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने मौके पर मौजूद क्षेत्राधिकारी व अन्य अधिकारियों से तत्काल गिरफ़्तारी व बड़ी कानूनी कार्यवाही कराने के लिए कहा व पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा से तत्काल वार्ता किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वे इस स्वयं इस केस की इन्वेस्टीगेशन कर रहे हैं बहुत जल्दी ही गुनहकारों पर बड़ी कार्यवाही होगी। इसके बाद परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार करने के लिए रवाना हो गए

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 11, April 2025