आजमगढ़ : अखिलेश यादव बने कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा के प्रभारी

Youth India Times
By -
1 minute read
0

वैज्ञानिक आनुवशिंकी एवं पादप प्रजनन के रूप में कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा अयोध्या एवं कृषि विज्ञान केंद्र लेदौरा में दे चुके हैं अपनी सेवाएं
आजमगढ़। कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा में नव नियुक्त वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष के रूप में डॉ. अखिलेश कुमार यादव ने पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व में वैज्ञानिक आनुवशिंकी एवं पादप प्रजनन के रूप में कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा अयोध्या एवं कृषि विज्ञान केंद्र लेदौरा में अपनी सेवाएं दी हैं। डॉ. अखिलेश कुमार यादव आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन वैज्ञानिक के रूप में सेवा दे रहे है। इन्होने बीएससी (कृषि) एवं एमएससी कृषि (जीपीबी) आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या से तथा पीएचडी (जीपीबी) चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर से किये हैं। डॉ. अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा कृषि विकास एवं किसान कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहेगे। किसानों को कृषि में हो रहे नवाचार एवं आधुनिक तकनीक से अवगत कराकर उनकी कृषि आय को बढ़ाने में सहयोग करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 7, April 2025