आजमगढ़ : लव मैरिज के एक साल बाद विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव

Youth India Times
By -
2 minute read
0
रात भर शव के पास बैठा रहा पति, सुबह पुलिस को दी सूचना
आजमगढ़। जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के आराजीबाग मुहल्ले में गुरूवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा लेने से विवाहिता की मौत हो गयी। घटना के बाद बाद पति ने उसके शव को फंदे से नीचे उतारा, पूरी रात पति अपनी पत्नी के शव के पास बैठा रहा। सुबह होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
महराजगंज थाना क्षेत्र के हूंसेपुर गांव निवासिनी सीमा राजभर 22 वर्ष पुत्री मिठाई ने एक साल पूर्व अजय राजभर से लव मैरिज किया था। इसके बाद वह शहर में किराए का मकान लेकर पति के साथ रहने लगी। लगभग 15 दिन पूर्व उसने नगर के आराजीबाग मुहल्ले में किराए पर कमरा लिया था और वह अपने पति अजय के साथ रहने लगी। पति अजय रोजी रोटी के लिए गाड़ी चलाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि अजय रोज देर से घर पहुंचता था, लेकिन गुरूवार को वह जल्दी घर पहुंच गया। देर रात करीब साढ़े 10 बजे सीमा की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने से मौत हो गयी। घटना के बाद पति अजय ने उसके शव को नीचे उतारा। वह पूरी रात शव के पास बैठा रहा। शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे उसने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर सीओ सिटी गौरव शर्मा और नगर कोतवाली प्रभारी शशिमौलि पांडेय दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति अजय को लेकर कोतवाली आई। पुलिस लड़के के पिता को भी पूछताछ के लिए कोतवाली लेकर आई है। इस मामले में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि आराजीबाग मुहल्ले में एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। फोरेंसिक टीम और अधिकारी मौके पर गए थे। जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 7, April 2025