आजमगढ़ : स्टेज पर चढ़ने को लेकर मारपीट, दुल्हन ने किया शादी से इन्कार

Youth India Times
By -
1 minute read
0
दिन भर चली पंचायत, बिना विवाह दूल्हे को लौटना पड़ा वापस
आजमगढ़/गाजीपुर। गाजीपुर जिले के शादियाबाद के एक गांव में रविवार को आजमगढ़ से आई बरात में स्टेज पर चढ़ने को लेकर घराती और बराती पक्ष में मारपीट हो गई। इसके बाद दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। सोमवार सुबह तक चली पंचायत में वर और वधू पक्ष ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद दूल्हे को बिना विवाह के लौटना पड़ा। आजमगढ़ के जहानागंज से बरात शादियाबाद के गांव पहुंची थी। द्वार पूजा के बाद सभी ने जलपान उसके बाद भोजन किया। जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि आशीर्वाद देने के लिए घराती पक्ष की महिला स्टेज पर चढ़ गई। इसी बीच नशे में घुत बराती ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी व गाली-गलौज के बाद मारपीट होने लगी। दूल्हे और उसके परिवार के लोग बरातियों को समझाने के बजाय खुद मारपीट करने लगे। यह बात दुल्हन को खराब लगी। दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके बड़े भाई को रोक लिया। दूसरे दिन सुबह तक पंचायत चलती रही। दूल्हा और दुल्हन के घरवालों ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। ऐसे में बरात बैरंग लौट गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 7, April 2025