आजमगढ़ : आईईएस पद पर चयनित हुए विकास मिश्रा

Youth India Times
By -
1 minute read
0
संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा करायी गयी परीक्षा में पूरे भारत में हासिल की 15वीं रैंक
आजमगढ़। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा करायी गयी परीक्षा में फूलपुर के धन्नीपुर बिसराई निवासी विकास मिश्रा पुत्र जय प्रकाश मिश्रा का आईईएस पद पर चयन हुआ है। उनके चयन से परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। विकास मिश्रा पुत्र जय प्रकाश मिश्रा फूलपुर के ग्राम धन्नीपुर बिसराई गांव के निवासी है। विकास मिश्रा का चयन इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस पद के लिए चयन हुआ है। संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा करायी गयी परीक्षा में पूरे भारत में 15वीं रैंक पर है। विकास मिश्रा ने हाईस्कूल और इंटर की शिक्षा प्रयागराज, बी टेक गाजियाबाद और एम टेक प्रयागराज से डिप्लोमा हासिल किया था। पिता जयप्रकाश मिश्रा अधिवक्ता हैं, माता श्यामला मिश्रा गृहणी हैं। ओमप्रकाश मिश्रा, शिव प्रसाद मिश्रा, कृष्ण कुमार मिश्रा, विवेक, विशाल आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 10, April 2025