आजमगढ़ : पोखरे में डूबने से युवती की हुई मौत

Youth India Times
By -
1 minute read
0

 

भैया दूज पूजा के बाद पोखरे में नहाने उतरी थी युवती




आजमगढ़। जनपद के लालगंज तहसील क्षेत्र के अंबिकापुर गांव में शनिवार को दोपहर गोवर्धनपूजा (भैया दूज) पूजा के उपरान्त सभी लडकियां पोखरे में स्नान करने गई थी। जिसमे एक युवती फिसल कर गिरी और पानी में समा गई। सहेलियों ने उसे बचाने का प्रयास किया परन्तु बचा नहीं सकी। बरदह थाना क्षेत्र के अंबिकापुर निवासी अंतिमा दीक्षित उम्र 16 वर्ष पुत्री लक्ष्मी नारायण दीक्षित शनिवार की सुबह गोवर्धनपूजा (भैया दूज) पूजा करने के बाद गांव की लड़कियां के साथ घर से 800 मीटर दक्षिण दिशा में स्थित पोखरे पर स्नान करने गई थी। युवती नहाते समय आचनक पोखरे में डूबने लगी। सहेलियों ने बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन बचा नहीं पाई। आनन फानन में अन्य लड़कियों ने डूबने की सूचना परिजनों व ग्रामीणों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों द्वारा एक घण्टे की खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने अंतिमा को पोखरे से खोज निकाला। मूर्छित अवस्था में उसे सौ शैय्या अस्पताल लालगंज ले आया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अंतिमा दीक्षित अपने पांच भाई बहनों ने सबसे छोटी थी। बड़ा भाई आशुतोष, दूसरा भाई आशीष, तीसरी बहन प्रियंका, चौथे भाई विशाल है। मौत की सूचना मिलने पर माता विजय लक्ष्मी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने घटना की सूचना बरदह थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 9, April 2025