आजमगढ़ : यज्ञशाला मंडप में दूसरी बार अराजक तत्वों ने लगाई आग

Youth India Times
By -
1 minute read
0

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
रिपोर्ट : पंकज पांडेय



आजमगढ़। जनपद के निजामाबाद नगर पंचायत के तमसा नदी के किनारे स्थित पातालपुरी महादेव मंदिर की यज्ञशाला मंडप में अराजक तत्वों ने दूसरी बार आग लगा दी। इस घटना से हिंदू आस्था को काफी ठेस पहुंचाई गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
बताते चलें कि पातालपुरी महादेव मंदिर हिंदू आस्था का प्रमुख स्थल माना जाता है। सोमवार और शनिवार को हजारों श्रद्धालु वहां पर पूजा करने आते हैं। वर्ष 2017 से निरंतर यहां एक बड़े यज्ञ का आयोजन होता आ रहा है, जिसमें स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। यज्ञ मंडप का निर्माण महादेव घाट पर किया गया था, जिसमें पहली बार 2017 में आग लगाई गई थी। इस बार फिर 13 जून, 2024 को यज्ञ का आयोजन किया गया था, बीती रात अराजक तत्वों ने यज्ञ मंडप को जला दिया, जिससे मंडप पूरी तरह राख में बदल गया। इस घटना के बाद आस्था से जुड़े लोगों में निराशा है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यज्ञ समिति के सदस्यों ने थाना निजामाबाद में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अपील की है। थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 9, April 2025