हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन को लगी गोली

Youth India Times
By -
1 minute read
0

दुल्हन के पिता ने दर्ज कराया मुकदमा, बाद में होंगे फेरे

मथुरा। मथुरा में कराहरी थाना सुरीर क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा टेंटीगांव में बुधवार रात एक शादी समारोह में जयमाला के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दुल्हन घायल हो गयी। जानकारी होने पर शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गयी। परिजनों ने उसे निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। दुल्हन के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हर्ष फायरिंग करने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार रात कस्बा टैंटीगांव स्थित लवानियां फार्म हाउस में युवती की शादी थी। बारात रोडवेज कॉलोनी, मथुरा से गयी थी। रात को लड़की पक्ष ने बारातियों का स्वागत सत्कार किया। बारात फार्म हाउस पर पहुंची। दरवाजे की रस्म पूरी होने के बाद दावत शुरू हो गई। वहीं दूसरी ओर जयमाला का कार्यक्रम शुरू हो गया। इस दौरान लड़का-लड़की पक्ष के लोग मौजूद थे। तभी किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। इस दौरान असलाह से निकली गोली दुल्हन के बांह में लग गयी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गयी। दुल्हन के गोली लगने की जानकारी होने पर समारोह में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया। दुल्हन को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद मथुरा के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 7, April 2025