आजमगढ़ : सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभाग

Youth India Times
By -
1 minute read
0
11 नवंबर से 18 नवंबर तक चलेगी यह प्रतियोगिता, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर दिया जाएगा मेडल, पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र
आजमगढ़। सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल में सोमवार को को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सप्ताह का शुभारंभ संस्था के प्रांगण में प्रात: 9 बजे हुआ। यह आयोजन 11 नवंबर से 18 नवंबर तक चलेगा। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सप्ताह का शुभारंभ संस्था के संस्थापक जनाब अयाज अहमद खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था की चेयरपर्सन तरन्नुम खानम, प्रधानाचार्या रेखा सिंह एवं सभी शिक्षकगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा हवा में गुब्बारों का गुच्छा भी उड़ाया गया। विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रस्तावित है। जिसमें रेस, टॉफी रेस, म्यूजिकल चेयर, 50 मी0 रेस, फ्रॉग रेस, लेमन रेस, बैलून रेस, रिले रेस, सैक रेस, वन लेग रेस, श्री लेग रेस, खो-खो, वॉलीबॉल, बास्केट बॉल एवं रिले रेस आदि का आयोजन छात्र-छात्राओं की उम्र एवं शारीरिक स्थिति को ध्यान में रखकर आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणी के छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मेडल, पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 9, April 2025