आजमगढ़ ब्रेकिंग : 10 हजार घूस लेते लेखपाल रंगे हाथों गिरफ्तार

Youth India Times
By -
1 minute read
0

प्रयास संगठन के सहयोग से एन्टी करप्शन की टीम ने दबोचा


आजमगढ़। निजामाबाद लेखपाल रामदयाल त्रिपाठी को 10000 रूपये रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने तहबरपुर थाने के बगल से रंगे हाथ दबोच लिया। लेखपाल द्वारा शिकायतकर्ता सोंढरी गांव निवासी सत्यम राय से पैमाइश तथा रिपोर्ट लगाने के नाम पर घूस की मांग की जा रही थी। पीड़ित द्वारा प्रयास संगठन से संपर्क किया गया। प्रयास संगठन द्वारा भ्रष्टाचार निवारण शाखा पर प्रार्थना पत्र देकर मामले में आरोपी लेखपाल को घूस लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया गया।
बता दें कि उक्त लेखपाल के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय पर दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने लेखपाल खतौनी फीडिंग में की जा रही अनियमितता व धोखाधड़ी किये जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा था। मामला ग्रामसभा हरैया तह० निजामाबाद का है। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हल्का के लेखपाल द्वारा गांव की चकबन्दी 8 दिसम्बर 2023 को निरस्त कर राजस्व अभिलेख खतौनी तहसील मुख्यालय निजामाबाद वापस भेज दिया गया। लेखपाल राम दयाल त्रिपाठी द्वारा खतौनी की फीडिंग कराई गई है। जिसमें गांव के विवादित लोगों से मिलकर चकबन्दी के विवादित आदेशों का अनुपालन खतौनी में कर दिया गया है ग्राम सभा की सार्वजनिक संपत्तियों खलिहान, चारागाह, पोखरी, भीटा, उसर, बंजर, सौरहन आदि पर पैसा लेकर सीधे नाम दर्ज कर दिया गया है। इतना ही नहीं दूसरे गांव के लोगों का भी नाम ग्रामसभा की सार्वजनिक जमीनों पर दर्ज कर दिया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 8, April 2025