18 साल के लड़के पर दिल हारी 51 साल की महिला

Youth India Times
By -
2 minute read
0

नाबालिग को लेकर फरार हो गई चार बच्चों की मां

कानपुर। कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती। ये किसी को भी किसी भी उम्र में हो सकता है। यूपी के कानपुर जिले में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां अधेड़ महिला को एक नाबालिग लड़के से प्यार हो गया। लड़का भी अपने से तीन गुनी उम्र की महिला को दिल दे बैठा। महिला के चार बच्चे हैं, जिनमें से बड़ी बेटी की शादी भी हो गई है। इसकी खबर जब महिला के बच्चों को लगी तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। फिर भी दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा। महिला और उसका नाबालिग प्रेमी खेत पर चोरी-छिपे मिलने लगे। एक दिन मौका पाकर अधेड़ महिला अपने नाबालिग प्रेमी को लेकर फरार हो गई। इसकी खबर जब उसकी शादीशुदा बेटी को लगी तो वह अपनी मां को खोजने के लिए निकली। बेटी ने इसके पुलिस की भी मदद ली। पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला। इसके बाद भी दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। हालांकि बाद में समझा बुझाकर दोनों को परिजनों के हवाले कर दिया।
पूरा मामला साढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार कुंडनी इलाके के एक गांव की रहने वाली 51 साल की महिला का पति बाहर रहकर नौकरी करता है। उसके चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी है, जिसकी शादी हो गई है। तीन बच्चे घर में रहते हैं। महिला के गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित गांव के रहने वाले एक 18 साल के लड़के से महिला की जान-पहचान हो गई। धीरे-धीरे दोनों की जान-पहचान प्यार में बदल गई। दोनों ने चोरी-छिपे मिलना भी शुरू कर दिया। 18 महिला के घर भी आने-जाने लगा। मां और उस लड़के की मोहब्बत की जानकारी जब महिला के बच्चों को हुई तो उन्होंने विरोध किया और लड़के को धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद भी महिला और उसके नाबालिग प्रेमी ने मिलना बंद नहीं किया। दोनों गांव के बाहर खेत में मिलने लगे। इस पर बच्चों ने अपनी मां पर नजर रखी शुरू कर दी। एक दिन मौका पाकर महिला अपने नाबालिग प्रेमी को लेकर फरार हो गई। महिला अपने प्रेमी के घर में जाकर रहने लगी। महिला को जब मां के भागने की खबर मिली तो वह इज्जत की खातिर तो पहले घर से नहीं निकले। महिला की बड़ी बेटी घर पहुंची और फिर थाने जाकर मां को ढूंढने की पुलिस से गुहार लगाई। बेटी की तहरीर पर पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने प्रेमी जोड़ों को पकड़कर थाने ले आई। यहां भी महिला और उसका नाबालिग प्रेमी एक-दूसरे के साथ रहने की जिद करने लगा। काफी समझाने के बाद दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 8, April 2025