आजमगढ़ : अयोध्या में 28 दिसंबर को होने वाले शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के प्रदेश सम्मेलन को सफल बनाने हेतु पदाधिकारियों ने की बैठक

Youth India Times
By -
1 minute read
0

 


आजमगढ़। अयोध्या में 28 दिसंबर को होने वाले शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के प्रदेश सम्मेलन को सफल बनाने हेतु तथा जनपद आजमगढ़ से अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करने के विषय में 20 दिसंबर समय 2 बजे कुंवर सिंह उद्यान में शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष रवि कुमार सिंह की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की एक बैठक संपन्न हुई। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष रवि कुमार सिंह ने समस्त पदाधिकारी गण के प्रति आभार प्रकट करने के उपरांत बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेशीय सम्मेलन में हमारे जनपद से अधिक से अधिक संख्या में लोगों के पहुँचने का आह्वान किया, जिससे हमारे संगठन का कार्यक्रम सफल हो सके तथा संगठन को मजबूती प्रदान हो ताकि हमारा संगठन शासन प्रशासन मे मजबूती के साथ हर एक शिक्षणेत्तर कर्मचारी की मांगो को पूरा करा सके। इस अवसर पर श्री योगेंद्र सिंह, रामकेश सिंह पटेल, रतन पाल यादव, विपुल राय, जितेंद्र सिंह अभिषेक उपाध्याय, उत्तम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 15, April 2025