फंदे पर लटका था पति, बेड पर पड़ा था पत्नी का शव

Youth India Times
By -
2 minute read
0
आठ महीने में बबार्द हो गई दोनों की दुनियां, शादी में हुई थी गलती
आगरा। आगरा स्थित बिजौली गांव में सोमवार सुबह कमरे में पति धीरज (24) का शव फंदे से लटका मिला। पत्नी किरन (20) का शव बेड पर पड़ा था। किरन के सिर में चोट का निशान था। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। शादी को 8 महीने ही हुए थे। धीरज मजदूरी करता था। शादी 22 अप्रैल को फतेहाबाद के चमरपुरा गांव की किरन के साथ हुई थी। घर में पहली मंजिल पर दोनों का कमरा है। बड़े भाई राजेश, उनकी पत्नी नीतू, सास गुड्डी देवी भूतल पर रहती हैं। गुड्डी देवी ने पुलिस को बताया कि बेटा धीरज और बहू रविवार रात को खाने के बाद कमरे में सोने गए थे। सोमवार सुबह जब वह छत पर आईं तो दोनों को बातें करते सुना था। सुबह करीब 9 बजे राजमिस्त्री मनोज काम के लिए बुलाने आया। वह बेटे को बुलाने के लिए छत पर पहुंचीं तो कमरा अंदर से बंद था। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो अंदर का मंजर देख चीख पड़ी। बहू किरन बिस्तर पर पड़ी थी और धीरज पंखे पर फंदे से लटका था। एसीपी बाह द्रविण कुमार सिंह, थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। तीन भाइयों में से दो बड़े राजेश कुमार और नीरज कुमार बाहर रहते हैं। धीरज की मां गुड्डी देवी, राजेश की पत्नी नीतू और उनकी बेटियों नव्या, डोली के साथ रहती हैं। गुड्डी देवी ने बताया कि बहू किरन और बेटे धीरज के बीच कई बार झगड़ा देखा था। बहू के घरवालों को भी बताया। वहीं नीतू ने बताया कि वह बेटियों को स्कूल छोड़कर घर लौट रही थी। तब रास्ते में दोनों की मौत की सूचना मिली। किरन की मौत की खबर सुनकर मायके से पिता मुकेश कुमार, मां सोनकली अन्य परिजन के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि 10 दिन पहले ही धीरज घर आया था। शादी में हुए कर्ज से परेशान था। इस कारण वह बाइक को गिरवी रख आया था। आरोप लगाया कि बेटी किरन को ससुराली परेशान कर रहे थे। उसकी हत्या हुई है। दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कार्रवाई की मांग करने पर पुलिस से तकरार भी हुई। जांच और कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही मायके वाले माने।
बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिले हैं। प्रथम दृष्टया किसी कारणवश दोनों के आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच की जा रही है। -अतुल शर्मा, डीसीपी पूर्वी जोन

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 9, April 2025