आजमगढ़ : डीजे पर डांस के बीच लहराया पिस्टल

Youth India Times
By -
2 minute read
0

नाचने को लेकर भिड़ गए बराती-घराती, आधा दर्शन घायल

आजमगढ़। जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के भोगइचा गांव में आयी बारात में डीजे पर नाचने के दौरान घरातियों और बरातियों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं बारात में नाचने के दौरान एक युवक का पिस्टल लहराते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। लड़की के पिता ने गांव के ही लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। बताते चलें कि मंगलवार को अहरौला थाने के भोगइचा गांव निवासी मंशाराम के लड़की की शादी थी। बारात इसी थाना क्षेत्र के बांसथान गांव से आई थी। घराती बराती डीजे पर नाचते गाते द्वारपूजा पर पहुंचते इससे पहले ही रंग में भंग पड़ गया। घरातियों और बरातियों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। मामला बढ़ने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। एक घंटे बाद फिर किसी बात को लेकर दोनों पक्ष फिर भिड़ गए। जिससे बारात में अफरा तफरी मच गई। मारपीट में कई बाराती घायल हो गए। लड़की के पिता मंशाराम का आरोप है कि बाराती बिना जलपान व भोजन खाए नाराज होकर चले गए। दुल्हा व परिजन भी नाराज होकर जाने लगे, बड़ी मुश्किल से निवेदन के बाद शादी को दुल्हा तैयार हुआ। तब जाकर शादी हो सकी। इसके बाद लड़की के पिता मंशाराम ने अहरौला थाना पर बुधवार को गांव के ही आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। लड़की के पिता मंशाराम ने बताया कि हमारा सारा भोजन मीठा रखा रह गया। कई बाराती भी घायल हुए, जिससे परिवार भी शादी टूटने के डर से परेशान हो गया था। किसी तरह से शादी हुई, लेकिन हम लोगों का बहुत नुकसान हुआ है। एसपी सिटी शैलेन्द्र ने बताया कि बारात में असलहा लहराने का वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच सीओ बुढ़नपुर को सौंपी गई है। जांच पूरी होने के बाद मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 15, April 2025