हेलीकॉप्टर से आया दूल्हा, निकाह में हो गई देर, अधूरे रह गए दुल्हन के अरमान

Youth India Times
By -
1 minute read
0
बिना दुल्हन को लिए ही उड़ान भर गया हेलीकॉप्टर
बदायूं। बदायूं के एक मैरिज लॉन में निकाह के बाद दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से होनी थी, लेकिन निकाह पढ़े जाने में देर हो गई। इसके चलते हेलीकॉप्टर बिना दुल्हन को लिए उड़ गया। बाद में लड़का पक्ष ने जिस कंपनी से हेलीकॉप्टर बुक किया था, उस कंपनी को फोन करके नाराजगी व्यक्त की। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती से तय हुई थी। शादी तय होने के दौरान ही तय हुआ था कि दुल्हन हेलीकॉप्टर से विदा होगी। युवक ने तय अनुसार रविवार को हेलीकॉप्टर अपने गांव में बुलाया। इसके बाद दुल्हा हेलीकॉप्टर से शहर मैरिज लॉन में पहुंच गया। बरात दोपहर में दो बजे पहुंची। इसके बाद निकाह कार्यक्रम में देर हो गई। हेलीकॉप्टर शाम को चार बजे तक बुक किया गया था। ऐसे में चार बजे बाद हेलीकॉप्टर के चालक ने बिना दूल्हे और दुल्हन को लिए ही उड़ान भर दी। चालक का कहना था कि शाम हो गई है और मौसम खराब है। ऐसे में ज्यादा देर हुई तो उड़ान नहीं भर पाऊंगा। इसी के चलते अब जाना होगा। बाद में दूल्हा अपनी दुल्हन को कार से विदा कराकर ले गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 5, April 2025