सुहागरात पर दुल्हन ने मुंह दिखाई में मांगा बीयर-गांजा

Youth India Times
By -
2 minute read
0

डिमांड सुन दूल्हे ने साथ रहने से इंकार किया

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां सुहागरात पर एक दुल्हन ने मुंह दिखाई में बीयर और गांजा की डिमांड कर डाली। यह सुनकर दूल्हे के पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने पूरी बात अपने परिवार वालों को बताई तो मामला पुलिस थाने जा पहुंचा। पुलिस अब दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास कर रही है। दुल्हन लुधियाना की रहने वाली बताई जा रही है।
मामला पुराने शहर की एक कॉलोनी से जुड़ा है। दूल्हे ने अपने परिवार को बताया कि दुल्हन की डिमांड मुंह दिखाई में बीयर तक ही नहीं रही, पत्नी ने कहा कि बीयर लाते हुए गांजा भी लेते आना। इसके बाद डिमांड बढ़ती गई और उसने बकरे का मांस भी लाने के लिए कहा। यह सब सुनकर पति हैरान रह गया। घटना को लेकर पहले परिवार में ही विवाद होता रहा, लेकिन दूल्हे पक्ष ने बिना देरी किए मामला पुलिस की चौखट तक पहुंचा दिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी देर तक समझने की कोशिश की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। जानकारी होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
कोतवाली में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर आरोप लगाए गए। जहां दुल्हन पक्ष ने कहा कि लड़की ने अपने पति से कोई डिमांड की है तो यह उनके बीच की बात है, इसमें परिवार वालों को हिस्सा नहीं लेना चाहिए। वहीं पति ने कहा कि बीयर, गांजा और मांस खाने वाली महिला के साथ नहीं रहना चाहता है। जब मामला पुलिस थाने पहुंच तो पति ये भी आरोप लगाया कि दुल्हन लड़की नहीं है। दुल्हन पर थर्ड जेंडर होने के आरोप भी लड़के पक्ष की ओर से लगाए हैं। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, दोनों ही पक्ष में से किसी ने भी तहरीर नहीं दी। इसके बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति और रिश्तेदारों को बुलाकर मामला निपटने की बात कह कर घर लौट गए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 10, April 2025