आजमगढ़ ब्रेकिंग : छेड़खानी के आरोपी ने लिया खाैफनाक बदला

Youth India Times
By -
1 minute read
0

युवती के घर घुसकर की मारपीट, एक की मौत; तीन घायल

आजमगढ़। जीयनपुर थाना क्षेत्र के बछऊर गांव में बीती देर शाम छेड़खानी को लेकर विवाद हो गया। लोगों ने सभी को समझाकर मामले को शांत कराया। कुछ देर बाद छेड़खानी का आरोपी युवक कुछ लोगों के साथ लड़की पक्ष के घर घुस गया और परिवार के सदस्यों को मारने-पीटने लगा। इस घटना में जहां एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए। बछऊर गांव में गुरुवार की शाम गांव निवासी एक युवक रमेश के घर घुस गया। वह घर की लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा। लोगों ने जब देखा तो दोनों में विवाद होने लगा। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कर दिया। लेकिन यह बात छेड़खानी कर रहे युवक विजय को नागवार गुजरी। रात को वह अपने पिता और कुछ दोस्तों के साथ रमेश के घर में घुस गया। उन लोगों ने पूरे परिवार को मारना-पीटना शुरू कर दिया। इस घटना में रमेश (40) पुत्र नगीना राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रीना देवी (50) पत्नी प्रेमचंद, गुंजा (18) पत्नी प्रेमचंद, अंकित (20) पुत्र प्रेमचंद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 9, April 2025