आजमगढ़ : वृद्ध महिला से दिनदहाड़े हुई उच्चकागिरी

Youth India Times
By -
1 minute read
0
फरिहा पुलिस बूथ से 50 मीटर दूरी पर हुई घटना
रिपोर्ट-पंकज पाण्डेय
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा बाजार में धनपति पत्नी जनार्दन निवासी भरकौली पोस्ट मनियारपुर थाना कप्तानगंज अपने मायके बघौरा इनामपुर थाना निजामाबाद आई हुई थी। बृहस्पतिवार को दिन में लगभग 10 बजे निजामाबाद रोड पर दो व्यक्ति अपने झांसे में लेकर कागज की नोट की गड्डी बनाकर बुजुर्ग महिला को देकर उसके कान का और सोने की चेन ले लिए और तत्काल मुंबई जाने की बात का कर तुरंत चले गए। पीड़िता घर पहुंची तो उसने बैग देखा तो पूरी बात समझ में आई कि वह ठगों द्वारा ठगी का शिकार हो चुकी है। पीड़िता ने फरिहा पुलिस चौकी पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। फरिहा चौकी इंचार्ज अनिल कुमार सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 7, April 2025