आजमगढ़ : अनियंत्रित कार की चपेट में आने से दो मरे

Youth India Times
By -
1 minute read
0

धान क्रय केंद्र पर मजदूरी करते थे दोनों, घर लौटते समय हुआ हादसा

रिपोर्ट : आरपी सिंह
आजमगढ़। जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहजेरपुर माहुल रोड पर कार की चपेट में आने से धान क्रय केंद्र पर कार्य कर रहे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय दोनों मजदूर धान क्रय केंद्र से शाम साढ़े सात बजे शाम को घर जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी लेकर आई, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को ड्राइवर के साथ हिरासत में ले लिया है। सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊदपुर निवासी भीम ( 28) पुत्र स्व महाजन और इसी कोतवाली क्षेत्र के ऊंटवा गांव निवासी वेद प्रकाश यादव (60) पुत्र मुन्नार यादव दोनों फूलपुर के पास शाहजेर स्थित धान क्रय केंद्र पर मजदूरी करते थे। सोमवार शाम को दोनों साइकिल से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे माहुल रोड पर शाहजेरपुर गांव के पहुंचे थे कि इसी बीच माहुल की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद कर सड़क किनारे एक मकान की सीढ़ी में जा टकराई।
इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक भीम के दो लड़का एक लड़की है, वहीं मृतक वेद प्रकाश के पास एक लड़का, तीन लड़की है। बताया जा रहा है कि कार को ग्राम पंचायत बक्सपुर मेजवा ब्लाक फूलपुर की महिला ग्राम प्रधान अनिता गोड़ का पुत्र अर्जुन चला रहा था वह शराब के नशे में धुत था, कार में सवार उसके और साथी घटना के बाद फरार हो गए। अर्जुन को पकड़ लिया गया है। 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 9, April 2025