प्रेम विवाह का खौफनाक अंत

Youth India Times
By -
1 minute read
0
घरवालों से जिद कर जिस प्रेमी से की शादी, उसी ने किया वह हश्र कि....
आगरा। आगरा के थाना जैतपुर की युवती ने पांच महीने पहले बाह के युवक से प्रेम विवाह किया था। 13 दिन पहले दोनों काम की तलाश में मुंबई में मौसी के घर गए थे। वहीं, विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके वाले हत्या किए जाने का अंदेशा जता रहे हैं। परिजनों के मुताबिक रिश्तेदारी में आने-जाने के दौरान जैतपुर की शिवानी बाह के राहुल के संपर्क में आ गई थी। दोनों की जिद पर परिजन प्रेम विवाह पर राजी हुए थे। 11 जुलाई को दोनों की शादी हुई थी। जैतपुर के अशोक और ऊषा देवी ने बताया कि बेटी शिवानी को 13 दिन पहले राहुल अपनी मौसी के घर पर मुंबई ले गया था। कहा था कि वहां पर रह कर काम करेगा। लेकिन मुंबई पुलिस के फोन ने इनके होश उड़ा दिए। पुलिस ने बताया कि शिवानी का शव फंदे पर लटका मिला है। तीन दिन पहले मिली सूचना के बाद मायके वाले मुंबई पहुंचे। शिवानी के मायके वालों के मुताबिक मृतका का पति राहुल बार-बार बयान बदल रहा था। माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। उसको मारा गया है? उन्होंने पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को मुंबई से जैतपुर पहुंचे शव का अंतिम संस्कार किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 9, April 2025