आजमगढ़ : घायल सहायक अध्यापिका की हुई मौत

Youth India Times
By -
1 minute read
0
एक सप्ताह पूर्व ट्रक की चपेट में आने के बाद हुई थीं घायल
आजमगढ़। जनपद के बनकट आदर्श इंटर कॉलेज में बतौर सहायक अध्यापिका कार्यरत सविता राय पत्नी स्व अखिलेश राय 54 वर्ष निवासी इस्माइलपुर गोरिया थाना बिलरियागंज 25 नवंबर को कॉलेज की छुट्टी के बाद एक अन्य सहायक अध्यापिका इंदु सिंह के साथ घर लौट रहीं थी। स्कूटी इंदु सिंह चला रही थीं। इस दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उकरौड़ा पुल के पास अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे जीयनपुर की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में स्कूटी आ गई। घटनास्थल पर दोनों अध्यापिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सविता राय को गंभीर हालत में लक्षीरामपुर स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान रविवार 1 दिसंबर की रात 9:30 बजे निधन हो गया। वहीं दूसरी सहायक अध्यापिका इंदु सिंह इलाज के बाद ठीक होने पर अब घर पर इलाज करा रही हैं। ट्रक घटनास्थल के बाद मौके से भागने में सफल रहा था। अभी तक की जानकारी के अनुसार ट्रक पर कानपुर का नंबर था और वह गोरखपुर से कानपुर जा रहा था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 5, April 2025