आजमगढ़ मण्डलायुक्त सहित 11 आईएएस का हुआ तबादला

Youth India Times
By -
1 minute read
0
गृह विभाग के सचिव विवेक को आजमगढ़ का मंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया


लखनऊ। यूपी में मंगलवार को एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। यहां 11 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इसमें कई मंडलों के आयुक्त शामिल हैं। आलोक कुमार-।। को प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से अवमुक्त किया गया है। लीना जौहरी को प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से अवमुक्त किया गया है। अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा महानिरीक्षक, निबंधन की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं मनीष चौहान आयुक्त आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ को प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और डॉ० मुथुकुमारस्वामी बी. को सचिव, वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। के. विजयेंद्र पांडियन को कानपुर मंडलायुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बाल कृष्ण त्रिपाठी को विंध्याचल के मंडलायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा डॉ रूपेश कुमार को महानिरीक्षक, निबंधन के प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है। गृह विभाग के सचिव विवेक को आजमगढ़ का मंडल आयुक्त नियुक्त किया गया है। अजीत कुमार को चित्रकूट धाम का मंडल आयुक्त और नरेंद्र प्रसाद पांडेय को सचिव, नियोजन विभाग तथा महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या की जिम्मेदारी दी गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)